शुक्रवार, 17 जनवरी 2020
चल रहा हूँ मैं।।
लेबल:
चल रहा हूँ मै,
जीवन,
यशवर्धन
मुरादाबाद,उत्तर प्रदेश ,भारत ।
India
सोमवार, 13 जनवरी 2020
अब बदल दो दिशाओं को।।
दिखा दो सारी दुनिया को
की तुम क्या कर सकते हो
अकेले ही सही पर
संसार बदल सकते हो
जो होना था वो हो
गया
जो खोना था वो खो
गया
पर अभी भी तुम सब कुछ पा
सकते हो
खोई मजिलों को वापस
ला सकते हो।।
बस जरूरत है सही
राह पे चलने की
खुद को एक नई दिशा
देने की
भले ही वापस से शुरुआत करो
परंतु अब बदल दो दिशाओं कों
छू लो बहती इन तेज़ हवाओं को
अब बदल दो दिशाओं को
अब बदल दो दिशाओं को।।
लेबल:
अब बदल दो दिशाओं कों,
एक नई शुरुआत,
नई दिशा,
यशवर्धन,
राह,
संसार
मुरादाबाद,उत्तर प्रदेश ,भारत ।
India
बुधवार, 1 जनवरी 2020
कदम बढ़ाओ अब इतना भी क्या! घबराना...
थके थके बिना रुके
चल रहे राहों पे हम।।१।।
मुश्किलें नहीं है कम
फिर भी बढ़ रहे है,ये कदम।।२।।
न पीछे रह जाने का डर
न ही आगे होने का घमंड।।३।।
बस एक राह पकड़
उस पर चल दिये है हम।।४।।
नदियों सा ये सफर
समंदर की ना कोई खबर।।५।।
अनजाने रास्तों पर ही सही
पर आगे तुम बढ़ सकते हो।।६।।
मुश्किलें हो कितनी भी
पर तुम लड़ सकते हो।।७।।
अगर कुछ नहीं आता
तो बनो अपने भाग्य का निर्माता।।८।।
कठिनाइयों से तुम लड़ो
भाग्य को तुम खुद लिखो।।९।।
एक दिन तो समंदर से है मिल ही जाना
कदम बढ़ाओ अब इतना क्यों! घबराना।।१०।।
नववर्ष पर छेड़ दो अब नया तराना
कदम बढ़ाओ अब इतना भी क्या! घबराना।।११।।
लेबल:
कदम बढ़ाओ,
भाग्य का निर्माता,
यशवर्धन,
सफर
मुरादाबाद,उत्तर प्रदेश ,भारत ।
India
सोमवार, 23 दिसंबर 2019
तेरे गम का साथी..।।
कोई याद पुरानी बनूं
या अधूरी कहानी।
तेरे यादों की निशानी बनूं
या तेरी आंखों का पानी।।
नहीं बनना
तेरी खुशी का भागी।
मैं तो हू बस,
तेरे गम का साथी।।
क्या तेरा हाथ पकड़ लू
धीरे से,
या तेरे चेहरे को लगा लू
सीने से,
चाहे कितनी दफा दिल
तोड़ दे,
तेरा साथ निभाऊ हर
मोड़ पे,
नहीं जाऊंगा तुझे कभी
छोड़ के,
रख लें तू मुझको
ओढ़ के,
नहीं बनना
तेरी ख़ुशी का भागी
मै तो हूं
यहां तेरे गम का साथी।
मैं तो हू बस,
तेरे गम का साथी।।
लेबल:
अधूरी कहानी,
खुशी,
गम,
तेरे गम का साथी,
यशवर्धन,
याद
मुरादाबाद,उत्तर प्रदेश ,भारत ।
India
बुधवार, 18 दिसंबर 2019
लगता है! आज बीमार है सूरज दादा।
लेबल:
ग्लोबल वार्मिंग,
बादल,
यशवर्धन,
सूरज दादा
मुरादाबाद,उत्तर प्रदेश ,भारत ।
India
सदस्यता लें
संदेश (Atom)




