प्रयास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रयास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 26 अगस्त 2019

वापिस कभी तुम मुड़ना नहीं।

















सफल होने से पहले
जो पड़ती मार है
असफल होना भी
किस्मत की बात है।

ये तो बस एक नई शुरुआत है
सफलता से होनी अभी मुलाकात है।।
जरा-सा धिट बन जाना
मेहनत से दोबारा हाथ मिलाना

प्रयास तुम हर बार करना
फिर से एक नई शुरुआत करना।
चेहरे पर मीठी-सी मुस्कान रखना
संघर्ष से तुम न कतराना।।

अपनी हार से
आंखे मिलाना
डर कितना भी हो
पर तुम ना घबराना।।

दोबारा असफल होने से
डरना नहीं
मुश्किलों को देखकर
रुकना नहीं।।

चाहे जो भी हो
पर वापिस कभी
तुम मुड़ना
नहीं।।