कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 30 मई 2020

वो आवाज़ संगीत है।।

वो आवाज़ संगीत है।।

दिल को सुकून देती

वो मधुर संगीत है

आंखो में चमक भर देता

वो तारा संगीत है।



मन को खुश कर देती

वो धूप संगीत है

कमजोरी को हिम्मत देता

वो साहरा संगीत है।



जिंदगी को उम्मीद देती

वो भरपूर संगीत है

हौसलों में जुनून भर देता

वो उजियारा संगीत है।



चेहरे पर मुस्कान ला देती

वो सुकून सा संगीत है

शब्दों को पहचान देता

वो प्यारा संगीत है।



इंसानियत को जगा देती

वो रुप संगीत है

जात-पात का भेद मिटा देता

वो आवाज़ संगीत है।।

मंगलवार, 14 मई 2019

अच्छा लगता है...

अच्छा लगता है... Achha Lagta hai

अच्छा लगता है 
वो तितलियों का
उड़ना।
अच्छा लगता है
वो फूलों का
महकना।।

अच्छा लगता है 
वो चिड़ियों का 
चहकना।
अच्छा लगता है 
वो हवा का
बहकना।।

अच्छा लगता है 
वो बारिश का
बरसना।
अच्छा लगता है 
वो इन्द्रधनुष का
बनना।।

अच्छा लगता है 
वो सुबह की 
सैर करना।
अच्छा लगता है 
वो खुशियों को 
तस्वीरों में कैद करना।।

अच्छा लगता है
वो शब्दों से शब्दों को
मिलाना।
अच्छा लगता है 
अपनी वजह से वो दूसरों का 
मुस्कुराना।।

अच्छा लगता है 
वो संगीत की धुन पर
नाचना।
अच्छा लगता है
वो स्कूल की छुटटी होते ही
भागना।।

पता नहीं चलता कि 
क्या-क्या!!
अच्छा लगता है!
जब मन अच्छा हो तो 
सब कुछ 
अच्छा लगता है।।


शुक्रवार, 14 सितंबर 2018

इस "हिन्दी दिवस" मूषक पर पधारे ।।

इस "हिन्दी दिवस"

मूषक पर पधारे

अपनी "सोने की चिड़िया" को

चलो फिर से सवारें

जब चिड़िया शिकारी के

जाल में है फंस जाती

तब मूषक ही

जाल कुतर के

दिलाता उसे आजादी

कुतर के सारे

फंदो को

अब संवार दो

हिन्दी को

आग्रह है आपको

सभी को ये समझायें

कृप्या "मूषक" पर आयें

अपनी "मातृभाषा" को बचाएं

चलो अब "मातृभूमि का कर्ज़" चुकाएं।।