शनिवार, 30 मई 2020

वो आवाज़ संगीत है।।

वो आवाज़ संगीत है।।

दिल को सुकून देती

वो मधुर संगीत है

आंखो में चमक भर देता

वो तारा संगीत है।



मन को खुश कर देती

वो धूप संगीत है

कमजोरी को हिम्मत देता

वो साहरा संगीत है।



जिंदगी को उम्मीद देती

वो भरपूर संगीत है

हौसलों में जुनून भर देता

वो उजियारा संगीत है।



चेहरे पर मुस्कान ला देती

वो सुकून सा संगीत है

शब्दों को पहचान देता

वो प्यारा संगीत है।



इंसानियत को जगा देती

वो रुप संगीत है

जात-पात का भेद मिटा देता

वो आवाज़ संगीत है।।

गुरुवार, 21 मई 2020

आसमान का क्या!! फायदा?⛅

आसमान का क्या!! फायदा?⛅
रात के आसमान में
 सैकड़ों तारे है समाए 
फिर इकलौते सूरज दादा के
 खिलने पर ही... 🌞 
आसमान ⛅ जी भला 
क्यों मुस्कराए...❣

 रात के खुले आसमान में जो 😍
 तारो को देख है मुस्कुराता😊 
दिन में वो इंसान सिर्फ 
केवल सूरज☀ को ही
 क्यों❣ अर्क चढ़ाता🌊 
भला सूरज के खिलने से☀
 आसमान का क्या!! फायदा?⛅


 कुछ चीज़े समझ के परे है
 ये रिश्ते क्यों इतने गहरे है💖 
और कि खुशी💞में खुश😊 होना ही
 खुशी है 💞 
ये बात मुझे आसमान है, सिखलाता⛅
 फिर क्यों पूछते हो आप इतना
 ज्यादा 😅 
भला सूरज के खिलने से🌞
 आसमान का क्या!! फायदा?⛅ 

वो आसमान सूरज☀ संग बादलों 
को अपनी गोद🙆 में पालता⛅
 जिनका न कोई उसूल
 न ही कोई कायदा
 भला सूरज के खिलने से ☀
 आसमान का क्या!! फायदा?⛅

 समझ पाओ तो समझ जाना😇
 नहीं पाए तो इतना ही बतलाना😰
 भला सूरज के खिलने से🌞
 आसमान का क्या!! फायदा?⛅