रंगों की दिवाली होली ।
आई फिर मतवाली होली ।।
गुझिया , पापड़ , जलेबी खाई ।
संग में मिलकर होली मनाई ॥
होली का हुड़दंग मचा ।
गली - गली में ढोल बजा ॥
आपस में कभी न झगड़ों ।
होली में दिलों को जोड़ों ॥
बीती बातों को भूल जाओं ।
संग में गले अब मिल जाओं ॥
बनाये रखना अपनी ये दोस्ती ।
आई है फिर मतवाली होली ॥