सोमवार, 23 दिसंबर 2019

तेरे गम का साथी..।।

Tera Gam ka Sathi तेरे गम का साथी..।।

कोई याद पुरानी बनूं
या अधूरी कहानी।
तेरे यादों की निशानी बनूं
या तेरी आंखों का पानी।।
नहीं बनना 
तेरी खुशी का भागी।
मैं तो हू बस,
तेरे गम का साथी।।

क्या तेरा हाथ पकड़ लू 
धीरे से,
या तेरे चेहरे को लगा लू 
सीने से,
चाहे कितनी दफा दिल 
तोड़ दे,
तेरा साथ निभाऊ हर 
मोड़ पे,
नहीं जाऊंगा तुझे कभी 
छोड़ के,
रख लें तू मुझको 
ओढ़ के,
नहीं बनना 
तेरी ख़ुशी का भागी
मै तो हूं 
यहां तेरे गम का साथी।
मैं तो हू बस,
तेरे गम का साथी।।

बुधवार, 18 दिसंबर 2019

लगता है! आज बीमार है सूरज दादा।

Lagt hai Bemaar hai Suraj Dada लगता है!आज बीमार है सूरज दादा।


सूरज दुबका मुझसे

डर कर!

बादलों से निकला 

यूं छिप छिपकर!

देख मुझे है 

मुस्कराता,

फिर न जाने 

क्यों छिप जाता?

ये मेरी समझ में ना आता!!

कि ठंड है

क्या आज कुछ ज्यादा?

लगता है! आज बीमार है सूरज दादा।

कि बादलों को बना अपना कंबल

सो गए हैं, सूरज दादा।।

या फिर ग्लोबल वार्मिंग का 

असर हो गया 

कुछ ज्यादा!!

मंगलवार, 1 अक्तूबर 2019

है आज का महत्व बड़ा।।

Hai Aaj ka Mehatav Bda है आज का महत्व बड़ा।।

भूल जाओ कल की करनी
आज से ही शुरुआत करनी
है आज का महत्व बड़ा
क्योंकि आज पे ही तेरा कल खड़ा

आज का आगाज है 
अरे कल क्या विश्वास है
आज से ही हाथ मिला
आज बस कदम बढ़ा
है आज का महत्व बड़ा
क्योंकी आज पे ही तेरा कल खड़ा

जो करना है आज करो
कल की ना तुम बात करो
कल का तो है
इंतजार बड़ा
है आज का महत्व बड़ा
क्योंकी आज पे ही तेरा कल खड़ा

कल को पीछे छोड़कर
आज से तू होड़ कर
तू राह पकड़ कर 
एक चल
तू डर मत क्या होगा कल
बस आज से जरा नज़रे मिला
कल से अब ना घबरा 
है आज का महत्व बड़ा
क्योंकी आज पे ही तेरा कल खड़ा
है आज का महत्व बड़ा।।

शनिवार, 14 सितंबर 2019

ए देवनागरी तुम्हें "प्रणाम" है।

Ae Devnagri tumhe Pranam hai ए देवनागरी तुम्हें "प्रणाम" है।
हिन्दी हमारा मान है,

हिन्दी हमारी आन है,

हिन्दी हमारी शान है,

हिन्दी ही पहचान है। 

बड़ा ही सुंदर इसका भाव है,

यह वही खुशियों वाला 

मेरा गांव है,,

जहां बस्ती मेरी जान है।

जैसे हों श्रंगार की बिंदी,

वैसे ही है अपनी प्यारी हिंदी

सरल सुंदर इसका स्वभाव है,

जीवन का इसमें सार है।

हिन्दी सीख लाती यह व्यवहार है,

कितना प्यारा यह संसार है

दिल से हिन्दी तुम्हारा "सम्मान" है,

ए देवनागरी तुम्हें "प्रणाम" है।

सोमवार, 26 अगस्त 2019

वापिस कभी तुम मुड़ना नहीं।

















सफल होने से पहले
जो पड़ती मार है
असफल होना भी
किस्मत की बात है।

ये तो बस एक नई शुरुआत है
सफलता से होनी अभी मुलाकात है।।
जरा-सा धिट बन जाना
मेहनत से दोबारा हाथ मिलाना

प्रयास तुम हर बार करना
फिर से एक नई शुरुआत करना।
चेहरे पर मीठी-सी मुस्कान रखना
संघर्ष से तुम न कतराना।।

अपनी हार से
आंखे मिलाना
डर कितना भी हो
पर तुम ना घबराना।।

दोबारा असफल होने से
डरना नहीं
मुश्किलों को देखकर
रुकना नहीं।।

चाहे जो भी हो
पर वापिस कभी
तुम मुड़ना
नहीं।।

सोमवार, 19 अगस्त 2019

हर शाम ये सूरज ढलता है..

Her Sham ye Suraj dhalta hai हर शाम ये सूरज ढलता है..
हर शाम ये सूरज ढलता है
जाते हुए लम्हों से नजाने 
आखिर क्यों तू डरता है
साथ तेरे पास तेरे
कुछ नहीं रह जायेगा
सूरज की तरह एक दिन 
तू भी ढल जाएगा 
रात में,आकाश में
ब्रह्माण्ड में
कही तू भी 
छिप जायेगा
परंतु उस हालात में 
फिर भी तू मुस्कुराएगा!!

तुम्हें मुस्कुराना ही होगा
कही दूर किसी और का
जीवन चलाना ही होगा
आसमान का तारा बन
एक नया सौरमंडल
बनाना ही होगा
तभी तू महान
कहलाएगा
अंधेरी रात के बाद
फिर एक नया सवेरा आएगा।।

मंगलवार, 14 मई 2019

अच्छा लगता है...

अच्छा लगता है... Achha Lagta hai

अच्छा लगता है 
वो तितलियों का
उड़ना।
अच्छा लगता है
वो फूलों का
महकना।।

अच्छा लगता है 
वो चिड़ियों का 
चहकना।
अच्छा लगता है 
वो हवा का
बहकना।।

अच्छा लगता है 
वो बारिश का
बरसना।
अच्छा लगता है 
वो इन्द्रधनुष का
बनना।।

अच्छा लगता है 
वो सुबह की 
सैर करना।
अच्छा लगता है 
वो खुशियों को 
तस्वीरों में कैद करना।।

अच्छा लगता है
वो शब्दों से शब्दों को
मिलाना।
अच्छा लगता है 
अपनी वजह से वो दूसरों का 
मुस्कुराना।।

अच्छा लगता है 
वो संगीत की धुन पर
नाचना।
अच्छा लगता है
वो स्कूल की छुटटी होते ही
भागना।।

पता नहीं चलता कि 
क्या-क्या!!
अच्छा लगता है!
जब मन अच्छा हो तो 
सब कुछ 
अच्छा लगता है।।