मंगलवार, 14 मई 2019

अच्छा लगता है...

अच्छा लगता है... Achha Lagta hai

अच्छा लगता है 
वो तितलियों का
उड़ना।
अच्छा लगता है
वो फूलों का
महकना।।

अच्छा लगता है 
वो चिड़ियों का 
चहकना।
अच्छा लगता है 
वो हवा का
बहकना।।

अच्छा लगता है 
वो बारिश का
बरसना।
अच्छा लगता है 
वो इन्द्रधनुष का
बनना।।

अच्छा लगता है 
वो सुबह की 
सैर करना।
अच्छा लगता है 
वो खुशियों को 
तस्वीरों में कैद करना।।

अच्छा लगता है
वो शब्दों से शब्दों को
मिलाना।
अच्छा लगता है 
अपनी वजह से वो दूसरों का 
मुस्कुराना।।

अच्छा लगता है 
वो संगीत की धुन पर
नाचना।
अच्छा लगता है
वो स्कूल की छुटटी होते ही
भागना।।

पता नहीं चलता कि 
क्या-क्या!!
अच्छा लगता है!
जब मन अच्छा हो तो 
सब कुछ 
अच्छा लगता है।।


शुक्रवार, 14 सितंबर 2018

इस "हिन्दी दिवस" मूषक पर पधारे ।।

इस "हिन्दी दिवस"

मूषक पर पधारे

अपनी "सोने की चिड़िया" को

चलो फिर से सवारें

जब चिड़िया शिकारी के

जाल में है फंस जाती

तब मूषक ही

जाल कुतर के

दिलाता उसे आजादी

कुतर के सारे

फंदो को

अब संवार दो

हिन्दी को

आग्रह है आपको

सभी को ये समझायें

कृप्या "मूषक" पर आयें

अपनी "मातृभाषा" को बचाएं

चलो अब "मातृभूमि का कर्ज़" चुकाएं।।

शुक्रवार, 17 अगस्त 2018

भारत की वो शान अटल है।।

भारत की वो शान अटल है।।
रात अटल है,
दिन अटल है,
ये सूरज - ये चांद
अटल है।।




पशु अटल है,पंछी अटल है,

हरियाला ये जंगल
अटल है।।




पर्वत अटल है,मैदान अटल है,

ये धरती, ये आकाश
अटल है।।




पानी अटल है,आग अटल है,
नदिया की बहती

ये धारा
अटल है।।




आप अटल है,मैं अटल हूं,

मन के भीतर
कुछ बातें
अटल है।।




हर वो क्षण-क्षण अटल है,

जिसमे उनकी यादें
अटल है।
उस धरती का कण-कण
अटल है,
जिस धरती पर जन्में
अटल है।




वादे अटल है,इरादे अटल है,

जिनके उसूल और कायदे
अटल है।
अमर अटल है,
महान अटल है,
सदा जीवित वो इंसान
अटल है।।



अनोखी सी वो

पहचान
अटल है,
मीठी सी वो
मुस्कान
अटल है।।



भारत की वो पहचान अटल है,

भारत की वो
शान
अटल  है।।

अटल थे। अटल है। अटल रहेगें।।🙏🙏🙏
~यशवर्धन~

बुधवार, 15 अगस्त 2018

रहेगा मेरा हिन्दुस्तान सबसे आगे

रहेगा मेरा हिन्दुस्तान सबसे आगे Rahega Mera Hindustan Sabse Aage

एक ऐसा भारत हो,
जहां आपस  में ना भेद हो।
प्रेम के प्रति प्रेम हो।
जहां हर तरफ हरियाली हो,
वातावरण में फैली खुशहाली हो।।

हर जनजाति का सम्मान हो,
पशु-पक्षियों से
भी सबको,
प्यार हो।
प्लास्टिक का ना नाम हो,
गंगा - यमुना, हर नदी साफ हो।
सफल स्वच्छ - भारत अभियान हो।।
डिजिटल पावर में भी नाम हो।

देश का प्रत्येक युवा अब जागे,
बस कुछ कदम बढ़ाने आगे,
की दुश्मन भी हमसे हाथ जोड़ें ,
थर-थर कापें।।

है देश के वीरों को मेरा नमन,
जाते-जाते।
नम हैं जिनकी याद में आज भी,
देश की आंखें।।
है मेरा भारतवर्ष सबसे आगे।
जो मार रहा है अब,
अंतरिक्ष में भी छलांगे।
रहेगा मेरा भारत सबसे आगे।
रहेगा मेरा हिन्दुस्तान सबसे आगे।।


~ यशवर्धन श्रीवास्तव  ~

बुधवार, 11 जून 2014

सूरज दादा शान्त हो जाओ।।

मन करे तो कुल्फी खाओ। सूरज दादा अब शान्त हो जाओ।।

ऐसे ही हमसे झगड़े।
सूरज दादा क्यों हो भड़के।।
इस बार की गर्मी में।
सूरज दादा गुस्से में।।


कम करो अब ये गर्मी।
सूरज दादा दिखाओ थोड़ी नरमी।।
मन करे तो कुल्फी खाओ।
सूरज दादा अब शान्त हो जाओ।।